{"_id":"6019d7d6015f6f7ad656d812","slug":"elgar-parishad-complaint-filed-against-sharjeel-usmani-in-mumbai-and-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे एलगार परिषद: शरजील उस्मानी के खिलाफ मुंबई और पुणे में शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे एलगार परिषद: शरजील उस्मानी के खिलाफ मुंबई और पुणे में शिकायत दर्ज
Wed, 03 Feb 2021 04:23 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:23 AM IST
सार
- फडणवीस ने ठाकरे को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग।
विज्ञापन
शरजील उस्मानी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के विवादित भाषण ने महाराष्ट्र की राजनीति गरमा दी है। इसके साथ ही पुणे का एलगार परिषद एक बार फिर विवादों में आ गया है। भाजपा ने हिंदू समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर मुंबई और पुणे में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर शरजील उस्मानी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फडणवीस ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि शरजील उस्मानी ने 30 जनवरी को पुणे में हुए एलगार परिषद में समाज में वैमनस्य फैलाने के साथ ही हिंदू समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक युवक महाराष्ट्र में आता है और छाती ठोककर हिंदुओं को भला-बुरा कहकर चला जाता है। कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने मांग की है कि पत्र मिलते ही शरजील को तत्काल गिरफ्तार कर महाराष्ट्र लाया जाए और कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एलगार परिषद आयोजक ने मांगी माफी
इस बीच एलगार परिषद के आयोजक पूर्व न्यायधीश जीबी कोलसे पाटिल ने उस्मानी की विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी से गुहार
शरजील उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मूल निवासी है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का निवेदन किया है। पत्र लिखकर पाटिल ने कहा कि उस्मानी ने 30 जनवरी को पुणे में एलगार परिषद में कहा कि आज का हिंदू समाज सड़ चुका है। उसने समाज में द्वेष फैलाने की नीयत से कई और बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ कही बातें शामिल हैं, इस प्रकार की भाषा देशद्रोह से कम नहीं है।
एलगार परिषद के जवाब में हिंदु विजय दिवस मनाने का ऐलान
ब्राह्मण महासंघ ने पुणे में ही एलगार परिषद के जवाब में हिंदू विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष आनंद दवे ने कहा कि हिंदुओं का नहीं एलगार परिषद के लोगों का दिमाग सड़ चुका है।
मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहा है उस्मानी
एलगार परिषद के पूर्व संयोजक इब्राहिम खान ने कहा कि भविष्य में शरजील उस्मानी का मतलब समस्त मुस्लिम समाज नहीं है, उसके जैसे लोग मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं। वे पुणे जिलाधिकारी को आगे से एलगार परिषद को कार्यक्रम अनुमति न देने के लिए पत्र लिखेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से धार्मिक वैमनस्य पैदा होता है। हिंदू समाज कट्टर नहीं है, आज भी यहां गंगा-जमुनी तहजीब कायम है।