{"_id":"604938fc8ebc3edbfe58e273","slug":"elgar-parishad-case-bombay-high-court-orders-sharjil-usmani-to-appear-before-pune-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलगार परिषद मामला: पुणे पुलिस के सामने पेश हुए शरजील उस्मानी, दूसरी बार दर्ज कराया बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलगार परिषद मामला: पुणे पुलिस के सामने पेश हुए शरजील उस्मानी, दूसरी बार दर्ज कराया बयान
Thu, 18 Mar 2021 08:06 PM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
शरजील उस्मानी
- फोटो : facebook.com/sharjeel.usmani.5
पुणे में आयोजित एलगार परिषद में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी गुरुवार को पुणे शहर पुलिस के सामने पेश हुए। यहां दूसरी बार उस्मानी का बयान दर्द किया गया। बता दें कि बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि शरजील उस्मानी 16 मार्च से पहले पुलिस के सामने पेश हों और तब तक के लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी पर आरोप है कि उन्होंने एलगार परिषद में हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण दिया था। इसके अलावा न्यायपालिका और संसद के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में पुणे पुलिस ने दो फरवरी को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
Sharjeel Usmani today appeared before Pune city police and recorded his statement for the second time in connection with a case registered for allegedly making communal statements during Elgar Parishad in Pune on 30th January.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 18, 2021