{"_id":"60295cd5db41eb125b79e5e0","slug":"electricity-crisis-in-meghalaya-power-supply-will-be-closed-for-seven-hours-daily-from-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय में गहराया बिजली संकट, रविवार से रोजाना सात घंटे बिजली रहेगी गुल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय में गहराया बिजली संकट, रविवार से रोजाना सात घंटे बिजली रहेगी गुल
Sun, 14 Feb 2021 10:59 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
मेघालय में सात घंटे लोड-शेडिंग के तहत बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में रहने वाले लोगों के सामने बिजली संकट गहरा रहा है। राज्य में रविवार से रोजाना सात घंटे लोड-शेडिंग के तहत बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। दरअसल, सरकारी बिजली कंपनी पर काफी बकाया होने के कारण राज्य को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मेघालय बिजली निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि तीन अलग-अलग पालियों में बिजली कटौती की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि निगम पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का 74.65 करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन शुल्क बकाया है और कंपनी खराब माली हालत के कारण पैसा चुकाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत मुश्किल से कर्मचारियों का वेतन दे पा रहे हैं। हाल ही में हमने राज्य सरकार से अनुरोध कर 113.47 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी है ताकि कंपनी बकाया चुका सके और केंद्रीय ग्रिड के साथ अपना ‘लेटर ऑफ क्रेडिट’ (उधार खाता) फिर से चालू करा सके।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में उच्चतम स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन