{"_id":"5bbc6da1867a5528387894fd","slug":"elections-2018-chunavi-shayari-on-election-and-politicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान निवेदन तुम से है कुछ वोट मुझे भी दे देना... ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगवान निवेदन तुम से है कुछ वोट मुझे भी दे देना...
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
चुनावी शायरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी माहौल गर्म है, बयानबाजियों का दौर भी तेज हो चला है, नेता रैली जोर पकड़ चुकी है। जनता की अदालत में नेताओं की अग्निपरीक्षा का वक्त आ गया है। ऐसे चुनावी माहौल में नेताओं को हार का डर सता रहा है। चुनावी शायरी में पेश है एक नेता का दर्द जो भगवान से निवेदन कर रहा है कि सारे वोट उसे ही मिले।
विज्ञापन
एक नेता की चुनावी प्रार्थना...
भगवान निवेदन तुम से है कुछ वोट मुझे भी दे देना
बदले में मुझ से लड्डू, फल जो दिल भाए ले लेना
कृपा पात्र हम सब हैं तेरे कृपा दृष्टि मुझ पर रखना
मैं साथ आपका हरदम दूंगा मरते दम तक नाम जपूंगा
हर भाषण में मैं याद करूंगा नाम आपका अमर करूंगा
काम आपके मैं आऊंगा कृपा दृष्टि तुम भी रखना
बदले मुझ से लड्डू फल जो दिल भाए ले लेना
जो भूल गये नारायण को अब क्या उम्मीदें उनसे है
हर सुख सुविधाएं अपनी तो बस यार ख़ुदा के घर से है
पर एक दिन ऐसा आएगा हर काम जो उनका हमसे है
हम भी कह देंगे अब मत नहीं तुमको देना
बदले में दुआएं गिरने की चाहे तुम मुझसे ले लेना॥
-अनिल पाण्डेय, कवि