फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results Some lost by just 16 votes and some won by 1.07 lakh, know condition in four states

Election Results: कहीं सिर्फ 16 वोटों से हार तो कहीं 1.07 लाख से मिली जीत, जानिए क्या रहे चार राज्यों में हाल

Mon, 04 Dec 2023 07:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 07:20 AM IST
सार

वहीं इंदौर-2 सीट पर भाजपा के रमेश मेंदोला को 1.07 लाख वोटों के अंतर से मिली जीत चारों राज्यों की कुल 638 सीटों में सबसे बड़ी रही। जानिए राज्यों की सबसे बड़ी और सबसे करीबी हार जीत के बारे में

विज्ञापन
Election Results Some lost by just 16 votes and some won by 1.07 lakh, know condition in four states
results - फोटो : Social Media

विस्तार

हर वोट में ताकत है। महज 16 वोट और मिल जाते तो छत्तीसगढ़ के कांकेर में कांग्रेस के शंकर ध्रुवा को जीत हासिल हो जाती। हार का यह अंतर चारों राज्यों की विधानसभा सीटों में सबसे करीबी रहा। वहीं इंदौर-2 सीट पर भाजपा के रमेश मेंदोला को 1.07 लाख वोटों के अंतर से मिली जीत चारों राज्यों की कुल 638 सीटों में सबसे बड़ी रही। जानिए राज्यों की सबसे बड़ी और सबसे करीबी हार जीत के बारे में -

विज्ञापन


छत्तीसगढ़

सबसे बड़ी जीत: रायपुर सिटी दक्षिण में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67,719 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें 1,09,263 वोट मिले।

विज्ञापन

 

सबसे करीबी जीत: कांकेर सीट पर भाजपा के आशा राम नेताम ने कांग्रेस के शंकर ध्रुवा को महज 16 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें 67,980 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश

  • इंदौर-2 सीट पर भाजपा के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को 1,07,047 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें कुल 1,69,071 वोट मिले।
  • शाजापुर में भाजपा के अरुण भीमावद ने कांग्रेस के हुकुम सिंह कराड़ा को महज 28 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें कुल 98,960 वोट मिले थे।


राजस्थान

  • विद्याधर नगर सीट पर दीया कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें 1,58,516 वोट मिले।
  • कोटपूतली सीट पर भाजपा के हंसराज पटेल ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह यादव को 321 वोटों से हराया, उन्हें 67,716 वोट मिले।


तेलंगाना

  • कुतुबुल्लापुर सीट पर बीआरएस केपी विवेकानंद ने भाजपा के कुना श्रीशैलम गौड़ को 85,576 वोटों के अंतर से हराया, उन्हें 1,87,999 वोट मिले।
  • चेवेल्ला सीट पर बीआरएस के यादैया काले ने कांग्रेस के बीम भारत पामेना को महज 268 वोट से हराया, उन्हें 76,218 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed