फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results: Congress got 10 lakh more votes than BJP in 4 states, 40 percent people expressed confidence

Election Results: 4 राज्यों में कांग्रेस को मिले BJP से 10 लाख ज्यादा वोट, 40 फीसदी लोगों ने जताया भरोसा

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी करते हुए कहा, इसलिए लड़ाई लड़नी जरूरी है। इस देश ने 4 राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्यादा वोट दिए हैं। जिन राज्यों में भाजपा जीती, वहां भी कांग्रेस को औसतन 40 प्रतिशत से ऊपर लोगों ने अपना वोट दिया है...
loader
Election Results: Congress got 10 lakh more votes than BJP in 4 states, 40 percent people expressed confidence
Election results - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बताया है कि उसे भाजपा के मुकाबले, 10 लाख ज्यादा वोट मिले हैं। भले ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी करते हुए कहा, इसलिए लड़ाई लड़नी जरूरी है। इस देश ने 4 राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्यादा वोट दिए हैं। जिन राज्यों में भाजपा जीती, वहां भी कांग्रेस को औसतन 40 प्रतिशत से ऊपर लोगों ने अपना वोट दिया है।

चार राज्यों में मिले वोटों का आंकड़ा जारी करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ट्वीट पर लिखा, चार राज्यों में कांग्रेस के वोट 4 करोड़ 90 लाख से ऊपर रहे हैं। वहीं भाजपा को 4 करोड़ 81 लाख से ऊपर मत मिले हैं। तेलंगाना कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.40 रहा है, जबकि भाजपा का प्रतिशत 13.90 रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 42.23 रहा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 46.27 है। राजस्थान में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.53 है। भाजपा का वोट प्रतिशत 41.69 है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट प्रतिशत, 40.40 है, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 48.55 रहा है। सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, हार जीत चुनावी राजनीति का हिस्सा है, लेकिन इतने सारे लोगों के इस विश्वास के भी कुछ मायने हैं, आंकड़े तो यही बताते हैं।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। कांग्रेस पार्टी को इन तीनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करारी हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी को 20 साल पहले वाले 'चमत्कार' पर भरोसा है। कांग्रेस को लगता है कि तीन राज्यों की हार उसके लिए 'शुभ' है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने रविवार को अपने ट्वीट में साफ कर दिया है। उन्होंने लिखा, बीस साल पहले कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव हार गई थी। इसके कुछ माह बाद ही लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने तब केंद्र में सरकार बनाई थी। इस आशा, विश्वास, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन की भावना के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हुई पार्टी की हार के बाद कहा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। राहुल गांधी ने इस हार के बावजूद यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस, अपनी विचारधारा से दूर नहीं जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़निश्चय से मजबूती से वापसी करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम खम के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया। मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमें इस हार से हताश हुए बगैर 'इंडिया' दलों के साथ, दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed