फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election result 2017 todays chanakya exit poll precise in UP-uttrakhand but fails in punjab

यूपी-उत्तराखंड में हिट हुई 'चाणक्य नीति', पंजाब में फेल 

Sat, 11 Mar 2017 01:03 PM IST
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा Updated Sat, 11 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
election result 2017 todays chanakya exit poll precise in UP-uttrakhand but fails in punjab
टुडेज चाणक्य पोल
'चाणक्य' की भविष्यवाणी यूपी-उत्तराखंड में सटीक साबित हुई है। हालांकि, पंजाब में चाणक्य की नीति फेल नजर आती है। ठीक वैसे ही जैसे कि एक बार बिहार के मामले में हुआ था। बात हो रही है टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल की। जो कि 9 तारीख को जब आए तो सब चौंक गए थे। एजेंसी ने जहां भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई थी, वहीं पंजाब में अकाली गठबंधन समेत सिर्फ 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया था जो कि गलत साबित हो गया है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत पा लिया है तो वहीं, अकाली-बीजेपी भी 25 के आंकड़े के पास पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

यूपी को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल

election result 2017 todays chanakya exit poll precise in UP-uttrakhand but fails in punjab
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल
टुडेज चाणक्य ने यूपी में भाजपा को बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करने का अनुमान लगाया था। एजेंसी ने बीजेपी को 285+18 सीटें, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 88+15 सीटें और बसपा को 27+12 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। बाकी बचे धुरंधरों को 3 से 5 तक ही सीटें मिलने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को लेकर क्या थी 'चाणक्य' की भविष्यवाणी

election result 2017 todays chanakya exit poll precise in UP-uttrakhand but fails in punjab
मोदी शाह - फोटो : pti
पंजाब को लेकर टुडेज चाणक्य का सर्वे बीजेपी के मामले में कुछ और ही कहता नजर आया। यहां एजेंसी के मुताबिक बीजेपी बुरी तरह हार रही है। वह गठबंधन दल अकाली समेत सिर्फ 10 सीटों तक सिमट कर रहने वाली है। एजेंसी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। एजेंसी ने दोनों पार्टियों को ही 54 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते दिखाया था। हालांकि ताजा रुझानों में अकाली अनुमान से कहीं आगे चल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

उत्तराखंड को लेकर क्या थी 'चाणक्य' की भविष्यवाणी

election result 2017 todays chanakya exit poll precise in UP-uttrakhand but fails in punjab
उत्‍तराखंड चुनाव
टुडेज चाणक्य ने उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत से बहुत आगे बताया था। यहां पार्टी को 53 से 60 सीटें अनुमान जताया जो कि रुझानों में सही साबित हो रहा। वहीं, कांग्रेस के 15 से 22 सीटों पर सिमटने का अनुमान जताया था। टुडेज चाणक्य के ये अनुमान उत्तराखंड को लेकर भी सटीक बैठे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed