फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition

10 राज्यों की 14 सीटों पर उपचुनाव के बाद विपक्षी दलों का ऊंट किस करवट बैठेगा, जानिए 10 बातें

Thu, 31 May 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images
देश के 10 राज्यों की 14 सीटों पर उपचुनाव के परिणाम देश में विपक्षी दलों के लिए लिटमस टेस्ट साबित होंगे। लोकसभा की 4 सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। कर्नाटक विधानसभा की एक सीट पर भी चुनाव हुआ है। कुल मिलाकर यह उपचुनाव एक तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों की तैयारी की एक तस्वीर हो सकते हैं। इस तस्वीर को हम यहां इन 10 बिंदुओं से समझने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में भाजपा सांसदों की संख्या 272 है

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
congress - फोटो : amar ujala
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कुल 282 सीट थी। वर्तमान में उसके सांसदों की संख्या 272 है। जो कि बहुमत की सीमा के नजदीक है। हालांकि लोकसभा के उप चुनाव के परिणाम केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती तो नहीं दे सकते क्योंकि भाजपा को उसके सहयोगी दलों का समर्थन हासिल है। लेकिन यह चुनाव भाजपा की राजनीतिक साख को चुनौती जरूर दे सकते हैं। भाजपा 2014 से छह उपचुनाव हार चुकी है। विपक्ष को इस तरह के नुकसान का फायदा उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पास 4 लोकसभा सीट में से 3 सीट थी

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
Loksabha Election 2019
भाजपा के पास 4 लोकसभा सीट में से 3 सीट थी। अगर वह एक भी सीट हारती है तो लोकसभा में उसका बहुमत कम हो जाएगा। साथ ही भाजपा पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव भी आएगा। कर्नाटक के तुरंत बाद इस तरह की हार  विपक्षी दलों का ताकतवर बना सकती है।
 
विज्ञापन

गोरखपुर, फूलपुर की हार तो भाजपा की छवि को काफी नुकसान पहुंचाई थी

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
योगी आदित्यनाथ - फोटो : google
भाजपा पिछले चार सालों में 6 उप चुनाव हार चुकी है। गोरखपुर, फूलपुर की हार तो भाजपा की छवि को काफी नुकसान पहुंचाई थी। गोरखपुर तो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की लोकसभा सीट थी। वहां वह 5 बार के सांसद थे। आदित्यनाथ से पहले तीन बार उनके गुरू योगी अवैद्यनाथ वहां सांसद रहे।  

कैराना का परिणाम भाजपा को करारा झटका दे सकता है

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
प्रतीकात्मक फोटो
कैराना का परिणाम भाजपा को करारा झटका दे सकता है। आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को यहां कांग्रेस, सपा और बसपा का समर्थन हासिल है। इस तरह की जीत भाजपा के लिए यूपी में एक तरह से नए विरोधी गठबंधन की शुरुआत हो सकती है। यूपी के नूरपुर विधानसभा में भी भाजपा पीछे है। यहां से सपा के नैमुल हसन को कैराना के गठबंधन के बदले यहां बसपा और रालोद का समर्थन हासिल है। यह समीकरण यूपी की सियासत को नई दिशा दे सकता है।

इसके परिणाम 2019 के लिए नई तस्वीर हो सकते हैं

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
ये उपचुनाव भाजपा और मुख्य विपक्षी दलों के लिए पूरे देश में एक तरह से टकराहट की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसके परिणाम 2019 के लिए नई तस्वीर हो सकते हैं। भाजपा के लिए यह सभी दल एक नई चुनौती साबित हो सकते हैं। सपा और बसपा की करीबी भाजपा का सिरदर्द बढ़ा सकती है।

ऐसा समीकरण समूचे देश के लिए भी हो सकता है

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
कर्नाटक
कर्नाटक में सपा और बसपा के गठबंधन को जनता दल एस का सहयोग है। ऐसा समीकरण समूचे देश के लिए भी हो सकता है। यह भी भाजपा को टक्कर दे सकता है।

शिवसेना के साथ भाजपा के संबंधों में तल्खी हमेशा बनी रहती है

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
Shivsena
महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा-गोंदिया का परिणाम भाजपा के लिए राहत साबित हो सकता है। लेकिन यहां शिवसेना के साथ भाजपा के संबंधों में तल्खी हमेशा बनी रहती है।

जनता दल यू का भाजपा के साथ गठबंधन है

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
लालू यादव
बिहार की जोकीहाट विधानसभा में जनता दल यू और राजद के बीच सीधा मुकाबला है। जनता दल यू का भाजपा के साथ गठबंधन है। गत मार्च में बिहार की अररिया लोकसभा सीट राजद ने भाजपा से छीन ली थी। जनता दल यू के महागठबंधन के टूटने के बाद यह राजद के लिए एक बड़ी जीत थी। अगर राजद को उप चुनाव में जीत मिली तो यह 2019 के लिए बिहार में लालू प्रसाद यादव के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हो सकता है।

कर्नाटक में भी है चुनौती

election of 4 Lok Sabha and 10 assembly seats could be litmus test for opposition
कर्नाटक के आरआर नगर सीट का चुनाव भी विपक्ष को एक तगड़ा सहयोग दे सकता है। राज्य में कांग्रेस और जदएस भले ही मिलकर गठबंधन सरकार चला रहे हो पर यहां उन्होंने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा को यहां इन दोनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed