{"_id":"5ce0238fbdec22073b652c6d","slug":"election-congress-supports-ashok-lavasa-raised-question-on-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक लवासा के समर्थन में आई कांग्रेस, कहा- चुनाव आयोग है या चूक आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अशोक लवासा के समर्थन में आई कांग्रेस, कहा- चुनाव आयोग है या चूक आयोग
Sat, 18 May 2019 08:53 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 18 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग में मचे घमासान को लेकर कांग्रेस आयोग के सदस्य अशोक लवासा के पक्ष में खड़ी हुई है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों की कठपुतली बन गया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जब चुनाव आयोग मोदी-शाह की जोड़ी को क्लीनचिट दने में व्यस्त था तब आयोग के तीन सदस्यों में एक अशोक लवासा ने कई मौकों पर विरोध में अपना मत दर्ज किया। एक संवैधानिक निकाय होने के नाते अल्पमत के निर्णय को भी रिकॉर्ड किया जाना चाहिए लेकिन इस जोड़ी को बचाने के लिए इस परंपरा को रौंदा जा रहा है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि आयोग की संस्थागत अखंडता धूमिल हुई है। कांग्रेस की ओर से पीएम और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन की 11 शिकायतें दी थीं जिन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया गया। क्या चुनाव आयुक्त के विरोध मत को इसलिए दर्ज नहीं किया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी को नोटिस जारी करने को कहा था।
विज्ञापन