फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission two IGs, eight DMs and 12 SPs transferred

EC: आचार सहिंता में सख्त हुआ चुनाव आयोग, पांच राज्यों में दो आईजी, आठ डीएम और 12 एसपी का तबादला

Wed, 03 Apr 2024 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 07:28 AM IST
सार

आयोग ने तबादले का निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ एक बैठक के दौरान लिया। हटाए गए अफसरों को लोकसभा चुनाव पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Election Commission two IGs, eight DMs and 12 SPs transferred
भारतीय निर्वाचन आयोग - फोटो : फाइल

विस्तार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नियमित समीक्षा के तहत मंगलवार को पांच राज्यों में दो पुलिस महानिरीक्षकों, आठ जिला मजिस्ट्रेटों और 12 पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इसमें गुंटूर रेंज, आंध्र प्रदेश और सेंट्रल रेंज, ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक, असम में उदालगिरी एवं बिहार में नवादा जिले के डीएम और एसपी शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा आयोग ने झारखंड में देवघर के एसपी, कटक और जगतसिंहपुर के डीएम, अंगुल, बेहरामपुर, खुर्दा, राउरकेला के एसपी और कटक, ओडिशा के डीसीपी, आंध्र प्रदेश में कृष्णा, अनंतपुरमू और तिरूपति जिलों के डीएम एवं प्रकाशम, पलनाडु, चित्तूर, अनंतपुरमू और नेल्लोर जिलों के एसपी को भी हटा दिया है। 

विज्ञापन

 चुनाव तक नहीं लगेगी ड्यूटी
आयोग ने तबादले का निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ एक बैठक के दौरान लिया। हटाए गए अफसरों को लोकसभा चुनाव पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नामों का पैनल मांगा है। सूची में शामिल अधिकारियों को हटाए गए अधिकारियों के स्थान पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed