फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission two day international conference from today

Election Commission: चुनाव आयोग का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

Mon, 23 Jan 2023 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 05:53 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि 17 देशों/चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के 43 प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से छह प्रतिनिधियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Election Commission two day international conference from today
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय चुनाव आयोग ‘तकनीक के इस्तेमाल और चुनावों की प्रामाणिकता’ पर सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि 17 देशों/चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के 43 प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से छह प्रतिनिधियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 23-24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में 'प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव निष्ठा' विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दिसंबर, 2021 में वर्चुअल रूप में आयोजित 'लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन' के बाद 'चुनाव निष्ठा' की स्थापना की गई थी, जिसके समूह का नेतृत्व ईसीआई कर रहा है। इस समूह का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्तूबर-01 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में 'चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता' विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 11 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


अंगोला, अर्जेंटीना, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, चिली, क्रोएशिया, डोमिनिका, फिजी, जॉर्जिया, इंडोनेशिया, किरिबाती, मॉरीशस, नेपाल, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस और सूरीनाम सहित 17 देशों/ईएमबी से लगभग 43 प्रतिभागियों तथा आईएफईएस, अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 06 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। नई दिल्ली स्थित कई विदेशी मिशन के प्रतिनिधियों के भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed