फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission should do vote counting in this way, congress demanded

चुनाव आयोग इस तरह से कराए वोटों की गिनती, कांग्रेस पार्टी ने रखी मांग...

Tue, 04 Dec 2018 08:56 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Election Commission should do vote counting in this way, congress demanded

मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा 11 दिसंबर को आएगा। कांग्रेस पार्टी ने वोटों की गिनती से पहले ही चुनाव आयोग को मांग की शक्ल में कुछ सुझाव दे डाले हैं। पार्टी नेता कमलनाथ ने कहा, मतदान होने के बाद से ही मध्यप्रदेश के लगभग हर जिले से कोई न कोई शिकायत आ रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहीं ईवीएम में गड़बड़ी, कहीं पावर ऑफ तो कहीं ईवीएम होटल में पाए जाने के मामले आए हैं। इन हालात में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि जिस जगह ये घटनाएं हुई हैं, उन सभी अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया जाए। उनके नेतृत्व में गिनती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार को चुनाव आयोग को शिकायत देने के बाद कमलनाथ ने कहा, हमने आयोग को कुछ सुझाव भी दिए हैं। जैसे, वोटों की गिनती का पहला राउंड जब तक घोषित नहीं हो जाता और हर पार्टी के उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक गिनती का दूसरा राउंड शुरु नहीं किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट की घोषणा कीजिए और इसके बाद ही दूसरे राउंड की गिनती शुरू करें। जो भी अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों व हिदायतों का पालन न करे, उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।

सिब्बल ने कहा, ईवीएम में गड़बड़ी के कई मामले

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने आयोग को चुनावी गड़बड़ियों के अनेक उदाहरण भी दिए हैं कि किस तरह से प्राईवेट स्कूल बस के ज़रिए, जिसका कोई नंबर नहीं था, ईवीएम ट्रांसपोर्ट हो रही हैं। इसका कोई ईवीएम ट्रैकिंग सिस्टम भी नहीं है। कौन सी ईवीएम कहां जाती हैं, ये किसी को मालूम नहीं है।

मतदान के दौरान जिन मशीनों का इस्तेमाल नहीं हुआ, उन्हें और कहीं रखा जाना चाहिए। उनकी मतदान गणना केन्द्र में कोई जरुरत नहीं है, लेकिन उन्हें इस्तेमाल हो चुकी ईवीएम के साथ ही रखा जा रहा है।इससे गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है।

भाजपा अध्यक्ष को नोटिस दिया जाना चाहिए

खासतौर पर तेलंगाना के बारे में सिब्बल ने कहा, हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नोटिस जाना चाहिए, क्योंकि तेलंगाना में उन्होंने ऐसा एक बयान दिया है, जो बिल्कुल गलत है, झूठ है और जानबूझ कर दिया गया है। उन्होंने जो बयानबाज़ी की है, उससे एक साम्प्रदायिक वातावरण पैदा हो सकता है। चुनाव आयोग को खुद ही इस संदर्भ में अमित शाह को नोटिस देना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना अध्यक्ष को गिरफ्तार क्यों किया गया

तेलंगाना के मामले में सिब्बल ने चुनाव आयोग को बताया है कि श्री रेवंत रेड्डी जो कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, उनको तीन बजे रात को गिरफ्तार किया गया। उन्हें ये भी नहीं बताया कि गिरफ़्तार क्यों किया गया है। अध्यक्ष को गिरफ्तार करने का मतलब किसी भी तरीके से कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक चोट पहुंचाना था। 

हमने आयोग से मांग की है कि चुनाव के दौरान कोई गिरफ्तार न किया जाए। साथ ही यह मांग भी रखी है कि केयरटेकर मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट नहीं बुलानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कुछ अफ़सरों को बुलाकर आदेश दिए जा रहे हैं, वह गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed