फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission seized Rs 540 crore cash and drugs and medicines

चुनाव आयोग ने अब तक जब्त किए 540 करोड़ रुपए, तमिलनाडु पहला, दूसरे नंबर पर यूपी

Wed, 27 Mar 2019 05:47 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 27 Mar 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
Election Commission seized Rs 540 crore cash and drugs and medicines
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव 2019 के शंखनाद के साथ ही पूरे देश में नशे और पैसे के बल पर मतदाताओं को लुभाने का खेल शुरू हो गया है। आयोग ने देश भर से 540 करोड़ रुपये का सामान और रुपया बरामद किया है। इसमें तमिलनाडु 107.24 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर और उत्तर प्रदेश 104.53 करोड़ रुपये सामान में नकदी और नशीली दवाएं और पदार्थों की जब्ती के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि आंध्र प्रदेश 103.4 करोड़ रुपये की बरामदगी के साथ तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी आकड़ों के हिसाब से अब तक 540 करोड़ रुपये की नकदी और सामान जब्त किया गया है। इसमें चुनाव आयोग ने पूरे देश से 143.47 करोड़ रुपये नकद, लगभग दो सौ करोड़ रुपयों की शराब, नशीली दवाएं और पदार्थ बरामद किए हैं। इसमें 89.64 करोड़ रुपये की शराब और 131.75 करोड़ रुपये की नशीले पदार्थ और दवाएं है। 
विज्ञापन




इसके अलावा मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव के दौरान बंटाने के लिए 162.93 करोड़ रुपये की सोना, चांदी जैसी कीमती धातुएं भी जब्त की गई हैं। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी बरामदगी 25 मार्च तक चुनाव लेकर हुए विशेष अभियान के तहत जब्त की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed