{"_id":"5fa715248ebc3e9b9c28f199","slug":"election-commission-says-fulfilled-commitment-to-safe-voting-amid-challenges-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चुनौतियों के बीच सुरक्षित मतदान की प्रतिबद्धता को पूरा किया: चुनाव आयोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना की चुनौतियों के बीच सुरक्षित मतदान की प्रतिबद्धता को पूरा किया: चुनाव आयोग
Sun, 08 Nov 2020 03:14 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षित मतदान के लिए आयोग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। कोरोना की असाधारण स्थिति में चुनाव आयोग के सामने बुजुर्गों, दिव्यांगों के अलावा कोरोना पीड़ितों या क्वारंटीन में रह रहे लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी। इन चुनौतियों से निपटने के लिए मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया। इसके अलावा मतदान केंद्रों की संख्या में 63 फीसदी इजाफा किया गया।
विज्ञापन
चंद्रा ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान अधिकारी पीपीई किट और अन्य उपायों से लैस होकर ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। चुनाव में बड़ी संख्या में कोरोना से पीड़ित लोगों ने तीनों चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
आयोग ने इनके लिए आखिर के घंटे में वोट डालने के लिए अलग से इंतजाम किए थे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि एक भी कोरोना संक्रमित वोटिंग के अधिकार से वंचित न रहे। चंद्रा ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान ने सभी भय और शंकाओं को दूर कर दिया है, बिहार के मतदाताओं ने चुनाव के साथ जुड़कर वायरस के डर को हरा दिया। यही वजह है कि तीनों चरणों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन