फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission says Due to excessive light, there was a problem in VVPAT in Kairana bypolls

कैराना उपचुनाव : वीवीपैट में क्यों आई थी गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने बताई वजह

Sat, 09 Jun 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jun 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Election Commission says Due to excessive light, there was a problem in VVPAT in Kairana bypolls

 चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि कैराना और भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट में गड़बड़ी उनके अत्यधिक रोशनी के संपर्क में आने से हुई।

विज्ञापन


अपनी दो जांच टीमों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने कहा कि 28 मई के उपचुनाव के दौरान वीवीपैट में दो अहम तकनीकी कारण कन्ट्रास्ट सेंसर और लेंथ सेंसर का विफल रहना था। यह गड़बड़ी मुख्य रूप से पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपैट के अत्यधिक रोशनी के संपर्क में आने के चलते आई। 
विज्ञापन


आयोग ने वीवीपैट मशीनों को बनाने वाली कंपनियों इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से इस बारे में पूछा है और अपनी तकनीकी विशेषज्ञ समिति को मशीनों की डिजाइन में सुधार के लिए सुझाव मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पोलिंग स्टेशनों के लेआउट में भी बदलाव को लेकर सुझाव देने को कहा है ताकि भविष्य में वीवीपैट को अत्यधिक रोशनी से बचाया जा सके। इन दोनों लोकसभा सीटों पर 10365 वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया था जिसमें से 1202 को बदला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed