फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission said 5.88 lakh VVPATs for Lok Sabha poll

लोकसभा चुनाव के लिए 16 लाख की जगह मिली हैं 5.88 लाख वीवीपैट: चुनाव आयोग 

Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
Election commission said 5.88 lakh VVPATs for Lok Sabha poll
अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग (ईसी) ने सरकार से भारी संख्या में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और पेपर ट्रेल मशीनों (वीवीपैट) की मांग की है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव कराने के लिए इस साल के अंत तक करीब 23.25 लाख ईवीएम और 16.15 लाख वीवीपैट की जरूरत पड़ेगी। चिंता की बात ये है कि इस समय तक आयोग को मात्र 5.88 लाख वीवीपैट ही मिली हैं। 
विज्ञापन


हालांकि ईसी ने अपने बयान में कहा कि शेष बची 10.27 लाख वीवीपैट मशीनों को नवंबर तक बनाकर सभी राज्यों को सप्लाई कर दिया जाएगा, जबकि 23.25 लाख ईवीएम मशीनें (13.95 लाख बैलेट यूनिट और 9.3 लाख कंट्रोल यूनिट) के भी 30 सितंबर तक मिल जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसी ने अपने बयान में वीवीपैट मशीनों के मिलने में देरी के लिए तकनीकी जांच को कारण बताया है। 

दरअसल ईसी की तरफ से नियुक्त तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी वीवीपैट मशीनों के शुरुआती बैच का एनालसिस करते हुए उस खामी का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसके कारण तकनीकी स्थिरीकरण की समस्या पैदा हुई थी। साथ ही इसे डिजाइन को भी उन्नत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed