फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission restores number of star campaigners as COVID-19 cases wane know whats new limit

चुनाव आयोग: कोरोना मामलों के कम होते ही स्टार प्रचारकों को लेकर लगाए गए प्रतिबंध खत्म, जानें कितने ले सकते हैं हिस्सा

Sun, 20 Feb 2022 07:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

ईसी ने बताया था कि बिहार के विधानसभा चुनाव और कई अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसलिए आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या घटाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Election Commission restores number of star campaigners as COVID-19 cases wane know whats new limit
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्य के विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। कोरोनावायरस के घटते केसों के चलते ईसी ने अब हर पार्टी के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। यानी अब पहले की तरह ही सभी राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों का दर्जा पाए राजनीतिक दल 40 स्टार प्रचारकों को अपने चुनावी अभियान में उतार सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसी पार्टियां जो पंजीकृत हैं, लेकिन जिन्हें राष्ट्रीय या राज्य पार्टी का दर्जा नहीं मिला है, उन्हें 20 स्टार प्रचारकों से प्रचार कराने की छूट मिल गई है। आयोग ने अक्तूबर 2020 में ही राष्ट्रीय और राज्य पार्टी का दर्जा पाए दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी थी। इसके अलावा बाकी दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या को 20 से घटाकर 15 कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ईसी ने बताया था कि बिहार के विधानसभा चुनाव और कई अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसलिए आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या घटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed