फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission proposed to link voter list with Aadhaar

आधार से जुड़ेगी मतदाता सूची: संसद में सरकार बोली- प्रस्ताव पर विचार जारी

Wed, 04 Aug 2021 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 Aug 2021 04:00 PM IST
सार

चुनावों में और पारदर्शिता लाने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयासरत है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने यका प्रस्ताव दिया है। संसद में सरकार ने ह जानकारी दी। कानून और न्याय मंत्री ने बताया कि आयोग का प्रस्ताव विचाराधीन है। 

विज्ञापन
Election Commission proposed to link voter list with Aadhaar
आधार से जुड़ेगी मतदाता सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावा आयोग लंबे समय से चुनाव में सुधार प्रस्तावों को लेकर गंभीर है। इस सिलसिले में आयोग की ओर से सरकार के सामने कई प्रस्ताव भी रखे जा चुके हैं। चुनाव आयोग अब आधार से वोटर लिस्ट को जोड़ने की कवायद में जुटा है। आयोग ने अलग-अलग स्थानों पर एक ही व्यक्ति के कई नाम होने के खतरे को रोकने के लिए मतदाता सूची को आधार से जोड़ने का प्रस्ताव एक बार फिर दिया है। लोकसभा में कानून और न्याय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। कानून और न्याय मंत्री ने बताया कि मामला सरकार के विचाराधीन है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सुरक्षित और सही बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बता दें कि 2019 में चुनाव आयोग द्वारा इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। चुनाव आयोग की मानें तो आधार से वोटर आईडी कार्ड लिंक होने से काफी दिक्कतें खत्म होंगी। अभी वोटर लिस्ट में कई नाम बार-बार आते हैं, जिससे आयोग के सामने कई दिक्कतें खड़ी होती हैं।
विज्ञापन


नया वोटर कार्ड के लिए आधार अनिवार्य करने की अपील
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से लंबे वक्त से केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की मांग की जा रही है। चुनाव आयोग का कहना है कि जो भी नया व्यक्ति वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करे,  उसके लिए आधार की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed