फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission On taunt of Congress, CEC said - we are proud of our legacy

EC: कांग्रेस के तंज पर CEC बोले- निष्पक्ष विरासत पर हमें गर्व, देरी से चुनाव के एलान पर दिया मजेदार जवाब

Thu, 03 Nov 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Nov 2022 01:34 PM IST
सार

चुनाव आयुक्त ने कहा, चुनाव शुरू होने से पहले लंबी-लंबी चिट्ठियां आती हैं कि ईवीएम मशीनें खराब हैं, इन्हें बदल दीजिए। फिर वही ईवीएम मशीन उस पार्टी को जिता देती है तो सवाल उठना बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
Election commission On taunt of Congress, CEC said - we are proud of our legacy
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात चुनाव के एलान से पहले कांग्रेस द्वारा आयोग की निष्पक्षता को लेकर कसे गए तंज पर निर्वाचन आयोग ने जवाब दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने वाली पार्टियां जब जीत जाती हैं, तब उन्हें लगता है कि उन्हें सवाल नहीं उठाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, हम कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं। 

विज्ञापन


राजीव कुमार ने कहा, हमारे पास सबूत हैं कि चुनाव शुरू होने से पहले लंबी-लंबी चिट्ठियां आती हैं कि ईवीएम मशीनें खराब हैं, इन्हें बदल दीजिए। फिर वही ईवीएम मशीन उस पार्टी को जिता देती है तो सवाल उठना बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता एक विरासत है, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा, हमारे लिए जरूरी है कि जो भी परिणाम आ रहे हैं, वह सही हैं या नहीं। अगर आप परिणामों पर सवाल खड़े करते हैं तो यह भारतीय मतदाताओं को बड़ा अपमान है। 
विज्ञापन


देरी से चुनाव के एलान पर दिया मजेदार जवाब 
चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार से जब पूछा गया कि गुजरात चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान हिमाचल प्रदेश के साथ क्यों नहीं किया गया, तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह एक सवाल यह भी हो सकता है कि मार्च-अप्रैल में जो चुनाव होने हैं, उनकी तारीखों का एलान हिमाचल के साथ क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कसा था तंज 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की ओर से आज सुबह एक ट्वीट के माध्यम से चुनाव आयोग पर तंज कसा गया था। पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया था कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्था है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed