{"_id":"6423f21d4bfac74c360f62e3","slug":"election-commission-on-aam-aadmi-partys-national-party-status-know-what-cec-rajiv-kumar-said-news-and-updates-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समीक्षा जारी है...': क्या आम आदमी पार्टी को मिल गया राष्ट्रीय दल का दर्जा? जानें क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'समीक्षा जारी है...': क्या आम आदमी पार्टी को मिल गया राष्ट्रीय दल का दर्जा? जानें क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
Wed, 29 Mar 2023 01:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:39 PM IST
सार
जहां दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में इस दल को 13 फीसदी वोट मिले थे। इस लिहाज से आप एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य हो गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल को लेकर आया सीईसी का बयान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने और कई अन्य राज्यों में चुनाव में मुख्य दलों को टक्कर देने के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दर्जे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच इसी से जुड़ा सवाल बुधवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उठा। कर्नाटक चुनाव के एलान के दौरान जब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से आप के राष्ट्रीय दल के दर्जे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आयोग में इसे लेकर समीक्षा जारी है।
गौरतलब है कि जहां दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में इस दल को 13 फीसदी वोट मिले थे। इस लिहाज से आप एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य हो गई। चुनाव आयोग का एलान भी ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने की मांग की थी।
आप के लिए अहम रहा 2022
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने में पिछला साल काफी महत्वपूर्ण रहा था। आप ने पंजाब के चुनाव में कांग्रेस-अकाली दल को हराकर सरकार बनाई थी। यह दूसरा राज्य था, जिस पर आप ने कब्जा किया। आम आदमी पार्टी ने इसके बाद गुजरात में भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस की कमजोरी का फायदा उठाया और विधानसभा चुनाव में पांच सीटें कब्जा लीं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की बात
इससे पहले दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 10 साल पहले आप एक छोटी सी पार्टी थी, लेकिन आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह कम समय में ही राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने में सफल हुई है।