{"_id":"5dbbdd3b8ebc3e93b24e5757","slug":"election-commission-of-india-will-announce-jharkhand-assembly-election-dates-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा चुनाव आयोग
Fri, 01 Nov 2019 12:52 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को तारीखों का एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग शाम के चार बजे इसकी घोषणा करेगा। आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है। रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
Election Commission of India to announce schedule for Jharkhand assembly elections today. pic.twitter.com/3Xb3HfqdHo
— ANI (@ANI) November 1, 2019विज्ञापन
इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा। लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
साल 2014 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। 25 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव हुए जबकि 23 दिसंबर को परिणाम आए थे। भाजपा को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 19, कांग्रेस को सात, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को 5 और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातंत्र (जेवीएम-पी) को छह सीटों पर जीत मिली थी।
2014 में भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। झारखंड राज्य बनने के बाद यह पहली बार था जब किसी एक पार्टी को जनता ने इतनी सारे सीटों पर जीत दिलाई थी। भाजपा ने यहां आजसू और जेवीएम-पी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। हालांकि 11 फरवरी, 2015 को जेवीएम-पी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जलता दल यूनाइटेड और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का शासन था।