फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission of india issues show cause notices to Dilip Ghosh and Supriya Shrinate for their remarks

ECI: दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत पर चुनाव आयोग सख्त; टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Wed, 27 Mar 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
Election commission of india issues show cause notices to Dilip Ghosh and Supriya Shrinate for their remarks
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। इस बाबत आयोग ने भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग ने दोनों नेताओं से इस नोटिस पर 29 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक जवाब देने को भी कहा है।

विज्ञापन


सुप्रिया ने किया था ये पोस्ट
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। जब उनके पोस्ट को लेकर बवाल मचा तो कांग्रेस प्रवक्ता ने पोस्ट हटा ली और दावा किया कि उनके इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। हालांकि भाजपा नेताओं ने उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर टीएमसी पर हमला बोला था।
विज्ञापन


दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर की थी टिप्पणी
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद दिलीप घोष के एक वीडियो क्लिप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक उड़ाते हुए विवादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर टीएसमी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को आड़े हाथों लिया था। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोष को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दिलीप घोष ने भी मांफी मांग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और अन्य लोगों को उनके शब्दों के चयन को लेकर आपत्ति है और अगर ऐसा है तो मुझे इसके लिए खेद है।  गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस ने उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed