{"_id":"64511b104b5eac455d061284","slug":"election-commission-of-india-issues-advisory-on-falling-level-of-rhetoric-in-karnataka-assembly-campaign-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: राजनीतिक दलों-स्टार प्रचारकों को शब्दों के इस्तेमाल में संयम बरतने की सलाह, निर्वाचन आयोग ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI: राजनीतिक दलों-स्टार प्रचारकों को शब्दों के इस्तेमाल में संयम बरतने की सलाह, निर्वाचन आयोग ने कही यह बात
Tue, 02 May 2023 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 02 May 2023 07:45 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें आयोग ने सभी स्टार प्रचारकों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को सावधानी बरतने और संयम बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में प्रचार-प्रसार जोरों पर है। राज्य में खूब रैलियां हो रही हैं। इनमें अलग-अलग पार्टियों के नेता खूब बयानबाजी भी कर रहे हैं। इस दौरान, कई भड़काऊ और विवादित बयान भी सामने आए हैं। जिनपर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें आयोग ने कर्नाटक में प्रचार के गिरते स्तर को गंभीरता से लिया है। साथ ही उसने पार्टियों से संयम बरतने को कहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें आयोग ने सभी स्टार प्रचारकों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को सावधानी बरतने और संयम बरतने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि वे उच्च स्तरीय संवाद बनाएं। साथ ही चुनाव आयुक्त ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को सलाह का अनुपालन करने और मौजूदा नियामक और कानूनी ढांचे के अनुसार उचित और समय पर कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कई दलों ने इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिसमें इस तरह के उदाहरण सामने आए हैं। साथ ही इस बयाबनाजी ने मीडिया का नकारात्मक रूप से ध्यान भी आकर्षित किया है। ऐसे में स्टार प्रचारक का दर्जा रखने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रचार के दौरान अनुचित शब्दावली और भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें राज्य में चुनावी माहौल खराब करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' करार दिया था। जिसका भाजपा ने तीखा विरोध किया था। इसके बाद भाजपा नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने पलटवार करते हुए सोनिया गांधी को 'विषकन्या' करार दिया था। जिसके बाद, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
क्या है कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम?
कर्नाटक में 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों ने 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। वहीं, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में 10 मई को मतदान होगा। वहीं, 13 मई को राज्य के चुनावी नतीजे आएंगे।