{"_id":"607c24a66ca3da3f3401084f","slug":"election-commission-of-india-imposes-a-24-hours-ban-on-tmc-leader-sujata-mondal-and-bjp-leader-sayantan-basu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल का रण : भाजपा के सायंतन बसु और टीएमसी नेता सुजाता मंडल के प्रचार पर लगी 24 घंटे की रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल का रण : भाजपा के सायंतन बसु और टीएमसी नेता सुजाता मंडल के प्रचार पर लगी 24 घंटे की रोक
Sun, 18 Apr 2021 05:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:54 PM IST
सार
- सायंतन बसु और सुजाता मंडल के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी गई है
- यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगाया गया है
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
विस्तार
पश्चिम बंगाल में रविवार को चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सायंतन बसु और तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा नेता सायंतन बसु ने उकसाने वाला बयान दिया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है वहीं टीएमसी नेता सुजाता मंडल पर यह प्रतिबंध एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान उनके अनुसुचित जाति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर लगाया गया है। यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगा है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 16 अप्रैल को शाम 7 बजे तक के लिए प्रभावी था। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में पांच चरणों का मतदान पूरा
पश्चिम बंगाल में सत्ता संग्राम का आधा से अधिक सफर यानी पांच चरणों का मतदान पूरा हो गया है। इस बार के नए समीकरण में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन