फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission of India appoints Sanjay Mukherjee as the new DGP of West Bengal ahead of Lok Sabha Electi

ECI: पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी होंगे संजय मुखर्जी, चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर विवेक सहाय को हटाया

Tue, 19 Mar 2024 03:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Mar 2024 03:08 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Election Commission of India appoints Sanjay Mukherjee as the new DGP of West Bengal ahead of Lok Sabha Electi
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर संजय मुखर्जी की नियुक्ति की। आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


आयोग ने सोमवार को ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को हटाकर विवेक सहाय को नियुक्त किया था। हालांकि, इसके 24 घंटे के अंदर मंगलवार को ही विवेक सहाय को पद से हटा दिया गया। चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार को उनके स्थान पर संजय मुखर्जी को नियुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि सहाय को वरिष्ठता क्रम के आधार पर नियुक्त किया गया था। लेकिन वह लोकसभा चुनाव खत्म होने से पहले मई के पहले सप्ताह में सेवानिवृत्त हो रहे थे, इसलिए आयोग ने मुखर्जी को डीजीपी नियुक्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने राज्य को फैसले को तत्काल लागू करने और मंगलवार शाम पांच बजे तक नियुक्ति की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं।
 

Image

राज्य सरकार ने भेजे थे तीन नाम
गौरतलब है कि राजीव कुमार को चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार की सिफारिश को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार से शाम पांच बजे तक तीन नाम भेजने को कहा था।


राज्य सरकार ने डीजी पद के लिए तीन नाम भेजे थे। उसमें विवेक सहाय का नाम सबसे ऊपर था। वे डीजी होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे। इसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1989 बैच के अधिकारी मुखर्जी डीजीपी के पद के लिए निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भेजी गयी तीन अधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। तीसरा नाम आईपीएस राजेश कुमार का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed