{"_id":"5ccdff3cbdec220715067aa8","slug":"election-commission-notice-to-bjp-mp-kirron-kher-seeks-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चंडीगढ़ सांसद किरण खेर को आयोग का नोटिस, मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की चंडीगढ़ सांसद किरण खेर को आयोग का नोटिस, मांगी माफी
Sun, 05 May 2019 02:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 05 May 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर (फाइल फोटो)
बच्चों के चुनाव प्रचार में उपयोग पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने भाजपा की चंडीगढ़ सांसद किरण खेर को नोटिस जारी किया है। किरन खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें बच्चे ‘वोट फॉर किरन खेर’ और ‘अबकी बार मोदी सरकार’ जैसे नारे लगा रहे थे। आयोग ने उन्हें 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा था। किरण ने इसे लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो हुआ गलत था, बच्चों का उपयोग किया गया। किसी ने यह वीडियो उनकी टीम को भेजा था, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। यह वीडियो हटा लिया गया है और वे इसके लिए क्षमा मांगती हैं। किरण चंडीगढ़ में इस बार फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जहां 19 मई को मतदान है।
विज्ञापन