{"_id":"606cc9943a8d0b06c53a5e84","slug":"election-commission-notice-issued-to-dmk-leader-who-commented-on-arun-jaitley-and-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग: अरुण जेटली व सुषमा स्वराज पर टिप्पणी करने वाले द्रमुक नेता को किया नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्वाचन आयोग: अरुण जेटली व सुषमा स्वराज पर टिप्पणी करने वाले द्रमुक नेता को किया नोटिस जारी
Wed, 07 Apr 2021 02:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:20 AM IST
सार
- चुनाव आयोग ने बुधवार शाम स्टालिन से जवाब मांगा
- आयोग ने कहा कि जवाब नहीं देने पर कोई सूचना दिए बिना हम फैसला लेंगे
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने दिवंगत भाजपा नेताओं सुषमा स्वराज और अरुण जेटली पर टिप्पणी करने वाले द्रमुक नेता उदयानीति स्टालिन को नोटिस जारी किया है। स्टालिन ने कथित तौर पर कहा था कि सुषमा स्वराज और अरुण जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव और प्रताड़ना को झेल पाने में असमर्थ थे, इसलिए उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बुधवार शाम पांच बजे से पहले इस मामले में स्टालिन से जवाब मांगा है। आयोग ने कहा कि जवाब नहीं देने पर कोई सूचना दिए बिना हम फैसला लेंगे। आयोग ने कहा कि उसे भाजपा की ओर से इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि स्टालिन ने 31 मार्च को एक जनसभा में धरमपुरम में सुषमा और जेटली के बारे में उक्त टिप्पणी की थी। उसी आधार पर स्टालिन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन