{"_id":"5b3c139f4f1c1bc5248b45b7","slug":"election-commission-launches-unique-app-for-voters-to-report-poll-code-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं और पार्टियों पर लगेगी लगाम, 100 मिनट में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं और पार्टियों पर लगेगी लगाम, 100 मिनट में कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं और पार्टियों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। मंगलवार को उसने एक एंड्रायड एप लांच किया। इस एप का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति बिना अपनी पहचान सार्वजनिक किए कर सकता है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि चुनावों के दौरान अवैध रूप से बांटे जा रहे धन या नफरती भाषणों जैसी हरकतों पर लगाम लगाई जा सके। इंटरनेट आधारित इस बीटा वर्जन एप का नाम ‘सीविजिल’ है। यहां ‘सी’ अर्थ नागरिकों से है।
विज्ञापन
इसका पहली बार इस्तेमाल इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनावों में होगा। इस गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह एप केवल उस दौरान काम करेगा जब चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहित (एमसीसी) लागू रहेगी।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि वह शिकायतकर्ता के फोन नंबर और पहचान को छुपा देगा ताकि रसूखदार और ताकतवर लोगों के खिलाफ लोगों जानकारियां देने का साहस करें। वहीं जो लोग अपनी पहचान नहीं छुपाएंगे उन्हें शिकायत पर कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग से जवाब देगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि सबूत आधारित शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करने के लिये अधिकतम 100 मिनट की समयसीमा तय की गई है। उन्होंने बताया कि जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान कर संबद्ध क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी उक्त स्थान पर पहुंच कर कार्रवाई करेंगे।