{"_id":"6452778bd7cf71a12a077207","slug":"election-commission-issues-show-cause-notices-to-bjp-mla-basanagouda-r-patil-and-congress-mla-priyank-kharge-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: PM पर टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को थमाया नोटिस, BJP विधायक से भी मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: PM पर टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को थमाया नोटिस, BJP विधायक से भी मांगा जवाब
Wed, 03 May 2023 08:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 03 May 2023 08:32 PM IST
सार
कर्नाटक के गुलबर्गा में बंजारा समुदाय की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा था कि मालखेड़ा आने पर पीएम मोदी ने बंजारा समाज से कहा था कि बंजारा समाज का बेटा दिल्ली में है लेकिन अगर बेटा नालायक है तो घर कैसे चलेगा?
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक प्रियांक खरगे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं और स्टार प्रचारकों को संयम बरतने की सलाह देने और इस संबंध में एजवाइजरी जारी करने के बाद अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए यह नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग ने भाजपा विधायक से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
क्या बोले थे प्रियांक खरगे?
कर्नाटक के गुलबर्गा में बंजारा समुदाय की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा था कि मालखेड़ा आने पर पीएम मोदी ने बंजारा समाज से कहा था कि बंजारा समाज का बेटा दिल्ली में है लेकिन अगर बेटा नालायक है तो घर कैसे चलेगा? प्रियांक खरगे ने कहा कि खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताकर उन्होंने बंजारा समुदाय के लिए ही आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी। चुनाव आयोग ने इस बयान को 'अपमानजनक' बताते हुए प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने यह भी कहा है कि जारी नोटिस पर प्रियांक की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक को भी चुनाव आयोग का नोटिस
इसके साथ ही आयोग ने भाजपा विधायक और स्टार प्रचारक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) से भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गौरतलब है कि बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने सोनिया गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कर्नाटक की एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए 'जहरीला सांप' शब्द का इस्तेमाल किया गया था, इसके बाद बसनगौड़ा ने पलटवार करते हुए सोनिया गांधी के लिए 'विषकन्या' शब्द का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
क्या है कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम?
कर्नाटक में 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों ने 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। वहीं, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में 10 मई को मतदान होगा। वहीं, 13 मई को राज्य के चुनावी नतीजे आएंगे।