{"_id":"5eabb8458ebc3e90972696f9","slug":"election-commission-gives-relief-to-uddhav-thackeray-to-hold-maharashtra-legislative-council-elections-before-27-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uddhav Thackeray: उद्धव की कुर्सी पर मंडराया खतरा टला, विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव 21 मई को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uddhav Thackeray: उद्धव की कुर्सी पर मंडराया खतरा टला, विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव 21 मई को
Fri, 01 May 2020 04:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 01 May 2020 04:06 PM IST
सार
उद्धव के लिए 27 मई तक विधानसभा के किसी भी सदन में चुना जाना आवश्यक है। राज्य मंत्रिमंडल ने दो बार कोश्यारी से सिफारिश की थी कि वह राज्यपाल के कोटे से ठाकरे को विधान परिषद में मनोनीत करें। इसके बावजूद कोश्यारी ने चुनाव आयोग से चुनाव कराने का अनुरोध करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। उद्धव की सीएम कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा खत्म होता हुआ दिख रहा है। दरअसल, भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव की तिथि 21 मई तय की है। इससे पहले यह चुनाव तीन अप्रैल को होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस संकट की वजह से इन्हें टाल दिया गया था।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संविधान के तहत मुख्यमंत्री या मंत्री को शपथ लेने के छह माह के अंदर विधान सभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है। ठाकरे अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए 28 मई से पहले उनका विधायक बनना जरूरी है। विधायक नहीं बनने पर उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद पुनः सरकार गठन की प्रक्रिया राज्यपाल के फैसले पर निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन