{"_id":"5fda95018ebc3e40a2104547","slug":"election-commission-gave-order-to-register-fir-against-three-ips-officers-and-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने दिया तीन आईपीएस अधिकारी व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्वाचन आयोग ने दिया तीन आईपीएस अधिकारी व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
Thu, 17 Dec 2020 04:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Dec 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी के घर से आयकर छापे में कालाधन पकड़े जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तीन आईपीएस अधिकारियों व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आयोग का दावा है कि इन अधिकारियों ने 2019 के आम चुनावों में इस कालेधन का इस्तेमाल करने में मदद की थी। आयोग ने साथ ही केंद्रीय गृह सचिव से आईपीएस अधिकारियों और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने को भी कहा है। निर्वाचन आयोग ने सीबीडीटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता का दावा किया गया था। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सीबीडीटी की रिपोर्ट भेजी है। सूत्रों के मुताबिक आयोग ने आईपीएस अधिकारी सुशोवन बनर्जी, संजय माने, वी मधु कुमार और राज्य पुलिस के अधिकारी अरुण मिश्रा के खिलाफ याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने अप्रैल में कमलनाथ के पूर्व एसओडी प्रवीण कक्कर, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और अश्वनी शर्मा के मध्यप्रदेश और दिल्ली स्थित 52 ठिकानों पर छापा मारकर 14.6 करोड़ रुपये कालाधन पकड़ा था।