{"_id":"609d94fa8ebc3e6acc1d58aa","slug":"election-commission-formed-core-committee-to-improve-functioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 नियम: चुनाव आयोग ने कामकाज में सुधार के लिए बनाई कोर कमेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 नियम: चुनाव आयोग ने कामकाज में सुधार के लिए बनाई कोर कमेटी
Fri, 14 May 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 02:37 AM IST
सार
- हाल के चुनावों के अनुभवों से सुधार को और आगे बढ़ाएगा आयोग
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कोविड प्रोटोकॉल को ठीक से लागू नहीं करवा पाने सहित अन्य आरोपों से घिरे निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया में और सुधार के लिए कोर कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
यह कोर कमेटी चुनाव सुधार, आचार संहिता, चुनावी खर्चों और चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल जैसे विषयों पर अध्ययन करेगी। चुनाव आयोग के महासचिव की अध्यक्षता में कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन आयोग को कोविड-19 नियमों को लागू करने में नाकाम रहने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा चुनावी हिंसा को रोक पाने में नाकाम रहने पर भी कोर्ट ने प्रतिकूल टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
आयोग ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अपने सांविधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उसने प्रचार अवधि को घटा कर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका।
कोर कमेटी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव आयोग के शासन और राज्य प्रशासन से बेहतर तालमेल तालमेल में आ रही दिक्कतों का पता लगाएगी। इसके अलावा समिति चुनावी मशीनरी की सुरक्षा के लिए मौजूदा ढांचे में खामियों और चुनावी हिंसा आदि की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर उपाय तलाशेगी।