फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission egregiously wrong in directing Congress not to 'politicise' Agnipath scheme: Chidambaram

LS Polls: 'बहुत गलत किया', अग्निपथ योजना पर राजनीति से रोकने को लेकर चुनाव आयोग पर चिदंबरम ने जताई नाराजगी

Thu, 23 May 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 May 2024 03:05 PM IST
सार

चिदंबरम ने कहा कि अग्निवीर एक योजना है। सरकार की नीति की देन है। सरकार की नीतियों को घेरना, उस पर राजनीति करना और यह कहना कि जब विपक्ष सत्ता में आएंगा तो इसे खत्म कर देगा, विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का अधिकार है।

विज्ञापन
Election Commission egregiously wrong in directing Congress not to 'politicise' Agnipath scheme: Chidambaram
पी. चिदंबरम - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कांग्रेस को अग्निपथ योजना के नाम पर सेना पर सियासत से परहेज करने का निर्देश दिया है। आयोग के इस फैसले पर पार्टी के नेता पी. चिदंबरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को अग्निवीर योजना का राजनीतकरण नहीं करने का निर्देश देकर बहुत गलत किया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को जाति, धर्म, समुदाय, संविधान और अग्निवीर योजना को लेकर सियासत करने पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर चिदंबरम ने दी प्रतिक्रिया
चुनाव आयोग के इस निर्देश पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता पी. चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस को अग्निवीर योजना को लेकर राजनीति नहीं करने का निर्देश देना गलत है।" कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "राजनीतिकरण का मतलब क्या है? क्या ईसीआई का मतलब आलोचना है? अग्निवीर एक योजना है। सरकार की नीति की देन है। सरकार की नीतियों को घेरना, उस पर राजनीति करना और यह कहना कि जब विपक्ष सत्ता में आएंगा तो इसे खत्म कर देगा, विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का अधिकार है।"
विज्ञापन


चिदंबरम ने आगे कहा, "सैनिक जो एक साथ मिलकर लड़ते हैं, उन्हें अग्निवीर योजना दो श्रेणियों में बांटता है। यह गलत है। अग्निवीर को चार साल के लिए नौकरी पर रखा जाता है, और इसके बाद उन्हें बिना किसी नौकरी और पेंशन के बाहर कर दिया जाता है। यह गलत है। सैनिकों द्वारा भी अग्निवीर योजना का विरोध किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार इस योजना को उनपर थोप रही है, जो कि गलत है।" उन्होंने कहा कि एक नागरिक होने के नाते उनका यह कहने का अधिकार है कि चुनाव आयोग गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed