फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission condemns Giriraj Singh statement

चुनाव आयोग ने ‘कब्र’ वाले बयान पर गिरिराज सिंह की निंदा की

Mon, 13 May 2019 05:55 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 13 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
Election Commission condemns Giriraj Singh statement
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग ने रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह की उनके सांप्रदायिक बयानों के लिए आलोचना की। आयोग ने उनके ‘कब्र’ वाले बयान की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि वह आदर्श आचार संहिता के लागू रहने के दौरान अपनी अभिव्यक्ति के प्रति सावधानी बरतें। आयोग ने कहा कि सिंह ने आचार संहिता और सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों का उल्लंघन किया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने चुनाव अभियान के दौरान दिए गए बयानों में धर्म से जुड़ी अभिव्यक्तियों के प्रयोग पर पाबंदी लगाई थी। 

विज्ञापन


बता दें कि बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने गिरिराज सिंह की 24 अप्रैल की रैली पर स्वत: संज्ञान लिया था, जिसमें सिंह ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने रैली में कहा था, जो वंदे मातरम नहीं कह सकते या मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, देश उन्हें कभी माफ नही करेगा। मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन आपको तीन हाथ जगह की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 25 अप्रैल को इस बयान के लिए गिरिराज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। गिरिराज की उस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। इस मामले में गिरिराज ने एक अदालत में समर्पण भी किया था, जिसमें उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed