By-Poll 2023: छह राज्यों की सात विधानसभा-लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें मतदान और नतीजों की तारीख
जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चचिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को इसका एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने छह राज्यों की सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की भी घोषणा की। जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चचिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।
ये है उपचुनाव का कार्यक्रम
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर चुनाव के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगीा। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को छह विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए जाने हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।
इस कारण रिक्त हुईं ये सींटे
लक्षद्वीप सांसद मोहम्मद फैजल को अयोग्य साबित किए जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की लुमला(एसटी) विधानसभा सीट विधायक जंबे ताशी के निधन के कारण रिक्त हो गई है। इसी तरह झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक ममता देवी को अयोग्य करार दिया गया था, जिस कारण ये सीट खाली है। वहीं, तमिलनाडु की इरोड(पूर्वी) सीट विधायक थिरुई थिरुमहान की मृत्यु के कारण खाली हो गई थी। बात अगर पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट की करें तो यह विधायत सुब्रत साह की मौत के कारण खाली हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र की कस्बापेठ और चिंचवाड विधान सभा सीटें विधायकों की मौत के कारण रिक्त हो गई हैं। कस्बापेठ विधानसभा सीट से मुक्ता शैलेश तिलक विधायक थी और चिंचवाड से लक्ष्मण पांडुरंग जगताप विधायक थे।