फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission allow shivsena to accept public contribution

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी ले सकेगी चंदा, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

Thu, 18 Jul 2024 07:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 18 Jul 2024 07:36 PM IST
सार

2022 में विधायकों के पार्टी छोड़ देने और एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। इसके बाद शिवसेना उद्धव गुट ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि उनके दल को ऐसा प्रमाण पत्र जारी किया जाए कि वह जनता से स्वैच्छिक तौर पर योगदान ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Election Commission allow shivsena to accept public contribution
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) सार्वजनिक रूप से चंदा ले सकेगी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी को स्वैच्छिक रूप से लोगों से योगदान लेने की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन


2022 में विधायकों के पार्टी छोड़ देने और एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। इसके बाद शिवसेना उद्धव गुट ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि उनके दल को ऐसा प्रमाण पत्र जारी किया जाए कि वह जनता से स्वैच्छिक तौर पर योगदान ले सकते हैं। इसके लेकर पार्टी के महासचिव सुभाष देसाई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टी को एक सरकारी कंपनी को छोड़कर किसी भी व्यक्ति या संस्था से स्वैच्छिक तौर पर चंदा लेने की अनुमति दे दी। आयोग ने यह अनुमति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29 बी और 29 सी के तहत दी। इसके जरिये सभी राजनीतिक दलों में आए चंदे को नियंत्रित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इसमें आयकर अधिनियम की धारा 13ए के तहत विशेष छूट दी है, जिसमें राजनीतिक दल की ऐसी आय जो हाउस प्रॉपर्टी, अन्य स्रोतों और पूंजीगत लाभ या किसी व्यक्ति या कंपनी के स्वैच्छिक योगदान के रूप में आती है, तो उसे राजनीतिक दल की पिछले साल की कुल आय में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने पिछले दिनों विस चुनाव से पहले एनसीपी (शरद पवार) को जनता से दान लेने की अनुमति दी थी।


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को काफी बढ़त मिली। इसमें शिवसेना यूबीटी ने सात, कांग्रेस ने 13 और एनसीपी ने एक सीट जीती थी।  जबकि भाजपा 23 के मुकाबले नौ सीटों पर सिमट गई। भाजपा का वोट प्रतिशत 26.18 फीसदी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed