फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election announced for 15 Legislative Council seats in bihar telangana and andhra pradesh know all updates

MLC Election: तीन राज्यों की 15 विधान परिषद सीटों पर चुनाव का हुआ एलान, जानें किस दिन होगा मतदान

Mon, 27 Feb 2023 04:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की विधान परिषद की 10 सीटों पर मतदान 23 मार्च को होगा जबकि बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होगा।

विज्ञापन
Election announced for 15 Legislative Council seats in bihar telangana and andhra pradesh know all updates
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में विधान परिषद की 15 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने विधानपरिषद की इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की विधान परिषद की 10 सीटों पर मतदान 23 मार्च को होगा जबकि बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होगा। दरअसल, इन सीटों के लिए चुने गए विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मार्च और मई में खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन


आंध्र में इनका कार्यकाल 29 मार्च को हो रहा पूरा
चल्ला भागीरथ रेड्डी (02.11.2022 से रिक्त), नारा लोकेश, पोथुला सुनीता, बचुला अर्जुनुडु, डोक्का माणिक्य वरप्रसाद राव, वराह वेंकट सूर्यनारायण राजू पेनुमत्सा, गंगुला प्रभाकर रेड्डी
विज्ञापन


तेलंगाना में इनका कार्यकाल 29 मार्च को हो रहा पूरा
एलिमिनेटी कृष्णा रेड्डी, गंगाधर गौड़ वुल्लोला, नवीन कुमार कुरमैयागरी

बिहार में इन सीटों पर चुनाव
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह,  गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और  कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल आठ मई 2023 को पूरा हो रहा है। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र से केदार नाथ पांडेय का निधन हाने की वजह से यह सीट 24 अक्तूबर से रिक्त है। इनका कार्यकाल 16 नवंबर 2026 तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है चुनावी कार्यक्रम 

आंध्र-तेलंगाना में 23 मार्च को मतदान, इसी दिन नतीजे

 

  • अधिसूचना-  छह मार्च 2023 (सोमवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2023 (सोमवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 16 मार्च 2023 (गुरुवार)
  • मतदान की तिथि- 23 मार्च 2023 (गुरुवार)मतदान का समय- सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक
  • वोटों की गिनती- 13 मार्च 2023 (गुरुवार)
  • इस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 25 मार्च 2023 (शनिवार)

    बिहार में 31 मार्च को मतदान, पांच अप्रैल को नतीजे
  • अधिसूचना-  छह मार्च 2023 (सोमवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2023 (सोमवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 16 मार्च 2023 (गुरुवार)
  • मतदान की तिथि- 31 मार्च 2023 (शुक्रवार)मतदान का समय- सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
    वोटों की गिनती- पांच अप्रैल 2023 (बुधवार)
  • इस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 11 अप्रैल 2023 (मंगलवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed