फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election 2023 meghalaya nagaland tripura polls updatest Martin Danggo joins BJP

Election 2023: चुनाव से पहले मेघालय के पूर्व स्पीकर BJP में शामिल; नगालैंड में 20 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

Wed, 01 Feb 2023 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग/कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग/कोहिमा Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

पांच बार के विधायक डांगो का कैबिनेट मंत्री सनबोर शुलई ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व विधायक के समर्थकों की मौजूदगी में स्वागत किया।

विज्ञापन
election 2023 meghalaya nagaland tripura polls updatest Martin Danggo joins BJP
Martin M Danggo - फोटो : northeastlivetv

विस्तार

मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन एम डांगगो 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पांच बार के विधायक डांगो का कैबिनेट मंत्री सनबोर शुलई ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व विधायक के समर्थकों की मौजूदगी में स्वागत किया।

विज्ञापन


डांगगो पहली बार 1998 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार के रूप में लैंगरिन सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2003 में वह कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुने गए थे। परिसीमन के बाद इस सीट को रानीकोर निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा बनाया गया था। उन्होंने रानीकोर से 2008, 2013 और 2018 का चुनाव जीता।
विज्ञापन


हालांकि, 2018 में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन उस वर्ष के बाद हुए उपचुनाव में हार गए। शुलई ने अपने स्वागत भाषण में कहा, "हम गरीबों के उत्थान और राज्य के अधिक विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगालैंड: 20 करोड़ के मादक पदार्थ और शराब जब्त 
नगालैंड में 18 जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की नकदी, मादक पदार्थ और शराब जब्त की है।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा बुधवार को उपलब्ध कराई गई जब्ती रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और आयकर विभाग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 20.06 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और सुपारी जब्त की है।

इसने कहा, राज्य के विभिन्न हिस्सों से मंगलवार तक कुल 35.69 लाख रुपये नकद, 2.24 करोड़ रुपये मूल्य की 35,716 लीटर शराब,  16.27 करोड़ रुपये मूल्य की 2.57 किलोग्राम हेरोइन सहित मादक पदार्थ और 1.19 करोड़ रुपये मूल्य के 3,080 किलोग्राम सुपारी जब्त किए गए। सीईओ के एक सूत्र ने कहा कि राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 2,034 लाइसेंसी आग्नेयास्त्र जमा किए गए हैं। 

नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी शशांक शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन 60 सीटों में से किसी पर भी किसी भी उम्मीदवार ने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। 

शेखर ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 व्यय पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है और अन्य 16 सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक सात फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से कम से कम एक दिन पहले राज्य पहुंचेंगे। नगालैंड में कुल 13,17,634 मतदाता और 2,315 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 680 को संवेदनशील और 920 को गंभीर के रूप में चिह्नित किया गया है।

चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 305 कंपनियों की कुल मांग में से 75 कंपनियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में पहले ही तैनात किया जा चुका है। नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

भाजपा के कुशासन के चलते त्रिपुरा में कांग्रेस-माकपा साथ आई: माणिक सरकार
त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के कुशासन ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और माकपा को एक साथ ला दिया है। दक्षिण त्रिपुरा जिले के जुलाईबाड़ी इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माकपा ने राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों से हाथ मिलाने का आह्वान किया था। 

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए भाजपा डरी हुई है। वह यह आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है कि माकपा और कांग्रेस कई वर्षों से आपस में लड़ रहे थे और एब वे चुनाव से पहले अचानक एक साथ आ गए हैं। गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में 16 फरवरी को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed