फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly woman allegedly raped by a sepoy

शर्मनाक : सिपाही ने संगम स्नान के लिए आई बुजुर्ग महिला से की हैवानियत

Tue, 11 Oct 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman allegedly raped by a sepoy
- फोटो : demo pic

एक सिपाही की करतूत ने खाकी को शर्मसार होने पर मजबूर किया गया है। एक सीओ की सरकारी गाड़ी चलाने वाले सिपाही पर आरोप है कि उसने रविवार आधी रात संगम के पास सो रही बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की। फिरोजाबाद से संगम स्नान के लिए आई महिला के शोर मचाने पर सिपाही बाइक पर भाग गया। शिकायत पर दारागंज पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज सिपाही को हिरासत में लिया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


तकरीबन 60 वर्षीय यह महिला फिरोजाबाद से अपने देवर के साथ संगम स्नान के लिए रविवार को यहां आई थी। उसके पति का देहांत हो चुका है। रविवार आधी रात करीब साढ़े बारह बजे वह देवर के साथ संगम के निकट झोपड़पट्टी के बाहर सड़क पर लेटी थी। आरोप है कि तभी बाइक पर आए सिपाही रमेश मिश्रा ने महिला देवर को डांटकर वहां से भगाने के बाद उसके साथ रेप किया। वह चीखने लगी तो संगम के पास चाय की दुकान लगाने वाली उर्मिला अपनी झोपड़ी से बाहर निकली। 
विज्ञापन


उसने सिपाही रमेश को बाइक पर जाते देखा। वह महिला को संगम चौकी ले गई तो वहां मौजूद सिपाही ने सुबह थाने जाने के लिए कहा। सोमवार दोपहर उर्मिला पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुंची तो सिपाही की कारगुजारी जानकार पुलिसवाले सन्न रह गए। इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी ने महिला से बात की तो वह बोली कि उसके साथ गलत काम किया गया है। महिला को लेकर थाने पहुंची उर्मिला ने बताया कि वह सिपाही मिश्रा को पहचानती है क्योंकि वह कई साल तक जल पुलिस में तैनात था। अब वह सीओ सिविल लाइंस का ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही रोज देर रात को धमकी देकर पैसे छीनता है

Elderly woman allegedly raped by a sepoy

उर्मिला ने पुलिस को बताया कि सिपाही रोज देर रात आकर नाविकों तथा उधर आने वाले वाहन चालकों को धमकी देकर पैसे छीनता है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तरफ से रेप का केस लिखकर सिपाही रमेश मिश्रा को को गिरफ्तार कर लिया। उसने सफाई दी कि वह तो सड़क किनारे सो रही महिला और पुरुष को हटा रहा था बस। 

यह भी बोला कि वह रात साढ़े दस बजे पुलिस लाइन में अपने कमरे में लौट गया था। उसके बयान की तस्दीक के लिए पुलिस लाइन का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। पीड़ित महिला को मेडिकल टेस्ट की खातिर भेज दिया गया है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। उसे बुखार भी है। महिला का देवर घटना के बाद से नदारद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed