{"_id":"67435fb92db6d66c5603fc9c","slug":"elderly-man-suffered-a-heart-attack-in-a-train-ticket-officer-saved-his-life-by-giving-cpr-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: ट्रेन में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, टिकट अधिकारी ने सीपीआर देकर बचाई जान; रेलवे साझा किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: ट्रेन में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, टिकट अधिकारी ने सीपीआर देकर बचाई जान; रेलवे साझा किया वीडियो
Sun, 24 Nov 2024 10:47 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे के पोस्ट में लिखा गया है कि, ट्रेन संख्या 15708 'आम्रपाली एक्सप्रेस' के जनरल कोच में यात्रा करते समय 70 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ा। वहां तैनात टीटीई ने तुरंत सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसके बाद यात्री को छपरा रेलवे स्टेशन के अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
ट्रेन में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, TTE ने बचाई जान
- फोटो : X / @AshwiniVaishnaw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे मंत्रालय की तरफ से एक टिकट परीक्षक (टीटीई) की तरफ से कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने वाले 70 वर्षीय यात्री की सीपीआर से जान बचाने का एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में, रेलवे ने टीटीई की 'जीवनरक्षक' के रूप में प्रशंसा की, क्योंकि उसने ट्रेन में निचली बर्थ पर लेटे एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचा लिया था। इस वीडियो को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
टीटीई की तत्परता से मिला ‘जीवनदान’
सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे के पोस्ट में लिखा गया है कि, ट्रेन संख्या 15708 'आम्रपाली एक्सप्रेस' के जनरल कोच में यात्रा करते समय 70 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ा। वहां तैनात टीटीई ने तुरंत सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसके बाद यात्री को छपरा रेलवे स्टेशन के अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
कुछ ही मिनट में बुजुर्ग को मिला आराम
रेलवे की तरफ से साझा किए गए एक मिनट के वीडियो में कई बार टीटीई बुजुर्ग के सीने को दबाता है और मुंह से सांस भी देता है। जानकारी के अनुसार करीब पांच की प्रक्रिया के बाद बुजुर्ग को राहत मिलती है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है टीटीई बुजुर्ग से पूछता है कि वो कैसा महसूस कर रहा है, इस पर बुजुर्ग उसे जवाब भी देता है।
क्या होती है सीपीआर?
सीपीआर एक तरह की जीवन रक्षक तकनीक है जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस रुक जाती है या उसका दिल काम करना बंद कर देता है। ऐसा दिल का दौरा पड़ने, डूबने, दम घुटने या किसी हादसे की वजह से हो सकता है। इस दौरान सीने को एक समान तरीके से दबाने पर दिल को कृत्रिम रूप से पंप करने में मदद मिलती है और शरीर में खून का संचार बना रहता है। जबकि सांस देने से फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचती है जो खून के जरिए शरीर के बाकी हिस्सों तक जाती है।

Our dedicated Indian Railways’ team. pic.twitter.com/BDIEnHTEns
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 24, 2024