{"_id":"61ec9970a8b2145aa3291607","slug":"elderly-accused-of-misdeed-minor-girl-in-odisha-gets-10-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को 10 साल की कैद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को 10 साल की कैद
Sun, 23 Jan 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बारीपाड़ा (ओडिशा)।
एजेंसी, बारीपाड़ा (ओडिशा)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:25 AM IST
सार
अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह दुष्कर्म पीड़िता को 3 लाख रुपये का मुआवजा भी दे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा मयूरभंज जिले की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 67 वर्षीय बुजुर्ग को 10 साल कैद की सजा सुनाई। पोक्सो जज सुमिता जेना ने आरोपी भागमत टूडू पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अदालत ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और 14 गवाहों के बयान के आधार पर फैसला सुनाया। पेश मामले में, 20 सितंबर 2017 को 10 वर्षीय पीड़िता बीसीओ ब्लाक में स्थित गांव के जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी। तभी टूडू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन