फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde submits Shining sun, Shield and sword, Peepul tree as its election symbol options to EC

Maharashtra: शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को फिर भेजे तीन चुनाव चिह्न, पहली बार में हो गए थे खारिज

Tue, 11 Oct 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

शिंदे गुट ने पार्टी निशान के लिए चुनाव आयोग के समक्ष दूसरी पेशकश कर दी है। बता दें कि उद्धव खेमे को सोमवार को मशाल का निशान सौंपा गया था।
 

विज्ञापन
Eknath Shinde submits Shining sun, Shield and sword, Peepul tree as its election symbol options to EC
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

एकनाथ शिंदे गुट ने पार्टी निशान के लिए चुनाव आयोग के समक्ष दूसरी पेशकश की है। शिंदे खेमे ने चुनाव आयोग को अपने चुनाव चिन्ह विकल्प के रूप में 'चमकता सूरज', 'ढाल और तलवार' और 'पीपल का पेड़' सौंपा है। बता दें कि इससे पहले शिंदे गुट ने त्रिशूल, गदा और उगता सूरज के तीन चिह्न विकल्प के तौर पर चुनाव आयोग को सौंपे थे लेकिन इन्हें खारिज कर दिया गया था। गदा और त्रिशूल के धार्मिक संकेत होने के चलते दोनों चुनाव निशान शिंदे गुट को नहीं मिले। वहीं, उगता सूरज द्रमुक का चुनाव निशान होने के कारण नहीं मिला।  इसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से शिंदे गुट को नए विकल्प देने के लिए कहा था। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे को मिल चुका है मशाल चुनाव चिह्न 
बता दें कि उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग ने मशाल चुनाव चिह्न सौंपा है। इसके बाद उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिह्न और नई पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर जारी किया है। उद्धव गुट ने पहले त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल चुनाव चिह्न विकल्प के रूप में दिए थे। इनमें से उद्धव गुट को मशाल चुनाव चिह्न मिल गया। उद्धव गुट को 'त्रिशूल' का चिह्न इसलिए नहीं मिला क्योंकि इसका धार्मिक संकेत है। 'उगता सूरज' इसलिए नहीं मिला क्योंकि यह तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रमुक के पास है। 'मशाल' चुनाव चिह्न 2004 तक समता पार्टी के पास था। उसके बाद से यह किसी को आवंटित नहीं था, इसलिए यह चिह्न उद्धव गुट को दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गुटों को पार्टी के नाम किए गए आवंटित
दोनों गुटों ने अपने पहले वैकल्पिक नाम के तौर पर शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) नाम दिया था। इस वजह से दोनों ही गुटों को यह नाम नहीं मिला। इसके साथ ही उद्धव गुट के विकल्प में पार्टी के नाम के रूप में दूसरा विकल्प शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम था। इसे उद्धव गुट को आवंटित कर दिया गया। इसी तरह शिंदे गुट के विकल्प में दूसरा विकल्प बालासाहेबची शिवसेना दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed