फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde says Shiv Sena Disclose names of my group MLAs in touch with you

MVA Crisis: सियासी घमासान के बीच बोले शिंदे- जल्द लौटूंगा मुंबई, शिवसेना अपने संपर्क वाले 20 विधायकों के बताए नाम

Tue, 28 Jun 2022 04:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Jun 2022 04:49 PM IST
सार

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उन विधायकों से नाम का खुलासा करें जो उनके संपर्क में हैं। शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। 

विज्ञापन
Eknath Shinde says Shiv Sena Disclose names of my group MLAs in touch with you
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि वे जल्द ही वापस मुंबई लौटेंगे। इस दौरान उन्होंने शिवसेना के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी उनके गुट शामिल 20 विधायकों के नाम बताए।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मंगलवार को बागी नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के लग्जरी होटल से बाहर नजर आए। इस दौरान शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उन विधायकों से नाम का खुलासा करें जो उनके संपर्क में हैं। शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। दरअसल, कई बार शिवसेना के नेता दावा करते रहे हैं कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उनके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सामने कहा, यहां किसी विधायक को जबरन नहीं लाया गया है। सभी विधायक खुश हैं। अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विधायक यहां खुद और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी विधायक ठीक हैं, कोई यहां अपने फायदे के लिए नहीं आया है। 

उन्होंने कहा, हम शिवसेना में हैं, शिवसेना में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे ले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा, हमारे अगले कदम के बारे में आपको जल्द ही बताया जाएगा। 

इस दौरान शिवसेना के बागी नेता उदय सामंत ने कहा है कि मेरे गुवाहाटी आने की वजह वह साजिशें हैं, जिनकी वजह से शिवसेना कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि राकांपा और कांग्रेस ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव में संभाजी छत्रपति के चुनाव में बाधा डाली थी। सामंत ने कहा कि वे इसीलिए बागी नेताओं के साथ हैं, क्योंकि शिंदे बालासाहेब के हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ा रहे हैं। मैं अभी भी शिवसेना में हूं और मुझे आम शिवसैनिक समझने की गलती न की जाए। उन्होंने कहा कि किसी गलतफहनी की जरूरत नहीं है। सभी यहां स्वेच्छा से शिंदे साहेब के साथ आए हैं।

इस बीच एकनाथ शिंदे की दिल्ली रवाना होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह दिल्ली में अमित शाह व देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द मुंबई जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed