{"_id":"64e7ed5b4a7bda4d44036623","slug":"eknath-shinde-led-sena-mla-submit-6000-page-replies-on-disqualification-notice-to-speaker-maharashtra-politics-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोग्यता मामला: शिंदे समेत 16 विधायकों ने 6000 पेज में दिया लिखित जवाब, स्पीकर बोले- पढ़ने के बाद लेंगे फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोग्यता मामला: शिंदे समेत 16 विधायकों ने 6000 पेज में दिया लिखित जवाब, स्पीकर बोले- पढ़ने के बाद लेंगे फैसला
Fri, 25 Aug 2023 05:23 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:23 AM IST
सार
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 विधायकों ने 6,000 पन्नों के लिखित जवाब में अपना कानूनी पक्ष रखा है। इसे देखने के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में शिवसेना के टूटने से बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले में जल्द सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों ने इस मामले में 6,000 पन्नों का लिखित जवाब दाखिल किया है।
विज्ञापन
इस पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि विधायकों के जवाब का अध्ययन करने के बाद नियमानुसार निर्णय लेंगे। नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 विधायकों ने 6,000 पन्नों के लिखित जवाब में अपना कानूनी पक्ष रखा है। इसे देखने के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जून 2022 में शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई थी। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जल्द सुनवाई का निर्देश दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 16 विधायकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। अब इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना जवाब सौपा है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने इस मामले की सुनवाई में देरी का आरोप लगाया है।