फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde comment on Ajit Pawar over morning and evening oath after meeting governor to stake claim

Maharashtra: 'दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव', अजित के बयान पर शिंदे की चुटकी; महायुति में लगे ठहाके

Wed, 04 Dec 2024 04:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में आज महायुति के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं इसके बाद सभी नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने एक-दूसरे के बयानों पर जमकर चुटकी ली है।

विज्ञापन
Eknath Shinde comment on Ajit Pawar over morning and evening oath after meeting governor to stake claim
एकनाथ शिंदे, अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस कल शपथ लेंगे। इससे पहले आज महायुति के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं इसके बाद महायुति के तीनों नेताओं (एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें एकनाथ शिंदे और अजित पवार एक-दूसरे के बयानों पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते नजर आए हैं।
विज्ञापन


'दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव'
दरअसल, यह पूछे जाने पर कि क्या वह और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, 'शाम तक इंतजार करें'। इस पर तुरंत जवाब देते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि, 'शाम तक उनको समझ आएगा, मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ठहाके लगने लगे। इसके बाद अजित पवार के बयान की चुटकी लेते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।
विज्ञापन

कल दोनों नेता शपथ लेंगे- देवेंद्र फडणवीस 
महायुति नेताओं की तरफ से की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक संवाददाता ने एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा कि, क्या वे अब सरकार में शामिल होने के लिए राजी हैं या नहीं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कल तक का इंतजार करो। जिसके बाद अजित पवार ने मजाकिया अंदाज में अपना पक्ष रखा फिर उस पर एकनाथ शिंदे की तरफ से चुटकी ली गई। हालांकि, आखिरी में देवेंद्र फडणवीस ने मौके को संभालते हुए स्पष्ट किया कि कोई संशय नहीं है, कल दोनों नेता शपथ लेंगे।

विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed