फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Khadse skips ED appearance citing covid19 symptoms

ईडी के सामने पेश नहीं हुए एकनाथ खड़से, कोविड-19 के लक्षणों का दिया हवाला

Wed, 30 Dec 2020 08:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Eknath Khadse skips ED appearance citing covid19 symptoms
एकनाथ खड़से - फोटो : पीटीआई (फाइल)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एकनाथ खड़से कोविड-19 लक्षणों का हवाला देकर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। भाजपा के पूर्व नेता खड़से ने एक बयान में कहा कि वह कोविड-19 नमूने की जांच का इंतजार कर रहे हैं और ईडी उन्हें अतिरिक्त समय देने को राजी हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने 26 दिसंबर को पुणे के पास स्थित भुसरी इलाके से जुड़े एक भूमि सौदे के संबंध में उन्हें पेश होने के लिए कहा था। एकनाथ खड़से ने कहा कि उन्हें 28 दिसंबर से बुखार, सर्दी और सूखी खांसी हो रही है। आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार द्वारा सरकारी जमीन की खरीद में अपने पद का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी कोविड-19 जांच के लिए नमूने दिए हैं और नतीजे का इंतजार है। चिकित्सा सलाह के मुताबिक, मुझे 14 दिनों तक आराम करने की आवश्यकता है।' एनसीपी नेता ने कहा कि ईडी अधिकारी उन्हें 14 दिनों का समय देने के लिए राजी हैं और वह ठीक होने के बाद जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती भाजपा नीत राज्य सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खड़से को पद का दुरुपयोग कर अपनी पत्नी और बेटे की सरकारी जमीन खरीदने में कथित सहायता को लेकर पद छोड़ना पड़ा था। खडसे अपने इस्तीफे के बाद लंबे समय तक नाराज रहे थे क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उन्हें पाक साफ करार दिया गया था, जबकि भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया। इसके बाद वह भाजपा छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे।


इससे पहले 26 दिसंबर को खड़से ने कहा था कि उन्हें ई-मेल के माध्यम से ईडी से समन मिले हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी और दामाद द्वारा किए गए इस जमीन सौदे की राज्य के सतर्कता ब्यूरो की पुणे और नासिक इकाइयों व आयकर विभाग ने भी जांच की थी लेकिन इन एजेंसियों ने चार करोड़ के इस सौदे में कुछ अवैध नहीं पाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed