{"_id":"5c39476dbdec22731f44b161","slug":"eknath-khadse-said-that-he-know-who-is-damaging-his-political-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे पता है कौन ‘शनि’ है जिसने मेरा करियर बर्बाद किया : एकनाथ खड़से","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुझे पता है कौन ‘शनि’ है जिसने मेरा करियर बर्बाद किया : एकनाथ खड़से
Sat, 12 Jan 2019 07:18 AM IST
Gaurav Pandey
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
एकनाथ खड़से (फाइल फोटो)
- फोटो : gettyimages
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खड़से ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पता है कि कौन ‘शनि’ है जिसने उनका राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। खड़से राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं लोकसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। रक्षा ताई (खड़से की बहू) ने अच्छा कार्य किया है और वह जनता से संपर्क रखने में भी पीछे नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा। हालांकि पार्टी जो भी निर्णय करेगी वह हमें स्वीकार्य होगा।’ महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हालांकि कई वर्षों तक कार्य करने और चुनाव जीतने के बाद...मैं इस बारे में सही समय पर फैसला करूंगा कि चुनाव लड़ना है या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि यह शनि कौन है... जब मेरी पार्टी सत्ता में है तब मुझे दरकिनार करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अब मैं राजनीति से नफरत करने लगा हूं। यदि यह सब करके किसी को खुशी मिलती है तो चुनाव बिल्कुल भी नहीं लड़ूंगा।’
विज्ञापन