फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Gangubai Sambhaji Shinde Maharashtra Chief Minister includes mothers name on office nameplate

'एकनाथ गंगूबाई संभाजी शिंदे': महाराष्ट्र के सीएम ने कार्यालय के बाहर लगाई नई नेम प्लेट, मां का नाम किया शामिल

Wed, 13 Mar 2024 04:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के दफ्तर से जारी बयान में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने आधिकारिक दस्तावेजों में मां का नाम शामिल करने के महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के एतिहासिक प्रस्ताव को लागू करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Eknath Gangubai Sambhaji Shinde Maharashtra Chief Minister includes mothers name on office nameplate
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दक्षिणी मुंबई में राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय के बाहर एक नई नेम प्लेट लगाई है। इस नेम प्लेट में उन्होंने अपने पिता से पहले मां नाम लिखवाया है। उनकी नई नेम प्लेट में एकनाथ गंगुबाई संभाजी शिंदे लिखा है। उन्होंने यह कदम राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद उठाया। इस फैसले के अनुसार एक मार्च 2024 और उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों के लिए आधार और पैन कार्ड में उनकी मां का नाम शामिल करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दफ्तर से जारी बयान में बताया गया, "राज्य मंत्रिमंडल ने आधिकारिक दस्तावेजों में मां का नाम शामिल करने के महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के एतिहासिक प्रस्ताव को लागू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने खुद इसे लागू करके इसकी शुरुआत करने का फैसला किया है।" 
विज्ञापन


पिता की तरह मां भी बच्चे के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राज्य सरकार को ऐसा लगता है कि उन्हें भी उचित मान्यता दी जानी चाहिए। सीएम शिंदे के अलावा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी अपने दफ्तर के बाहर नेम प्लेट में बदलाव कर अपनी मां के नाम को प्रदर्शित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फडणवीस के नेम प्लेट में देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडनवीस और अजित पवार का नेम प्लेट अजित आशाताई अनंनतराव पवार लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed