फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight states purchase more than two lakh smartphones and tablets for Anganwadis: Official figure

आंगनवाड़ियों के लिए आठ राज्यों ने खरीदे दो लाख से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट

Sat, 04 Aug 2018 04:22 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
 Eight states purchase more than two lakh smartphones and tablets for Anganwadis: Official figure

बच्चों में पोषण स्तर की निगरानी के लिए आगनवाड़ी की सहायता के वास्ते आठ राज्यों ने दो लाख से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट खरीदें हैं। एक आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली है।  स्मार्टफोन और टैबलेट ‘पोषण अभियान’ कार्यक्रम के तहत हासिल किए गए हैं। इस कार्यक्रम को बच्चों में कुपोषण, वृद्धि बाधित होना, एनिमिया और जन्म के वक्त शिशु के वजन में कमी को दूर करने के लक्ष्य से शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का लक्ष्य 2022 तक बच्चों में वृद्धि बाधित होने की समस्या को 38.4 फीसदी से घटा कर 25 फीसदी करना है। इन स्मार्टफोन और टैबलेट में ‘इंटिग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज कॉमन एप्लीकेशन’ होगा जिससे प्रत्येक गांव के लिए पोषण प्रोफाइल तैयार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एप्लीकेशन ऑफलाइन भी उपलब्ध है ताकि आगनवाड़ी देश के दूर-दराज हिस्से से बाल पोषण की सूचना हासिल कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed