{"_id":"5d4eaeca8ebc3e6ce559d087","slug":"eight-persons-dead-after-a-compound-wall-collapsed-near-umiya-circle-kandla-bypass-in-morbi-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भारी बारिश के बीच मोरबी में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भारी बारिश के बीच मोरबी में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत
Sat, 10 Aug 2019 07:47 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद की तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मोरबी में कांडला बाइपास उमिया सर्किल के पास एक दीवार गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने की वजह कई दिनों से हो रही बारिश और जलभराव को बताया जा रहा है। गुजरात में भारी बारिश के चलते वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।
राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के बाढ़ के हालात को लेकर उनके साथ फोन पर चर्चा की और केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat: Eight persons dead after a compound wall collapsed near Umiya Circle, Kandla Bypass in Morbi. pic.twitter.com/ez3Fvqeil4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 10, 2019